किच्छा में एसडीएम को हटाने और व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर धरने को संबोधित कर रहे विधायक तिलकराज बेहड़ भाषण देने के दौरान बेहोश हो गए। इससे कार्यकर्ता में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विधायक तिलकराज बेहड़ को एंबुलेंस से निजी अस्पताल ले जाया गया है। जहां से रुद्रपुर के मेडिसिटी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया, बता देह की इस दौरान एडीएम पंकज उपाध्याय भी अस्पताल पहुंचे हैं।
बता दें की जहां चेकअप के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, इस दौरान हॉस्पिटल में डीएम उदय राज सिंह, एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसडीएम मौजूद रहे।
रिपोर्ट: साक्षी सक्सेना




