महापौर विकास शर्मा ने रखे विकास के प्रस्ताव, शहरी विकास सचिव से मिले

Share the news

रूद्रपुर शहर की लंबित योजनाओं और नई विकासात्मक जरूरतों को लेकर महापौर विकास शर्मा ने देहरादून में शहरी विकास सचिव नितेश झा और डायरेक्टर गौरव कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य, सड़क, नाली, पुल, वेंडिंग जोन और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़ी कई योजनाओं पर प्रस्ताव रखे।

/रूद्रपुर। रूद्रपुर नगर निगम की पुरानी योजनाओं के शीघ्र निस्तारण और नई परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाने के उद्देश्य से महापौर विकास शर्मा ने सचिवालय में शहरी विकास सचिव नितेश झा व डायरेक्टर गौरव कुमार से शिष्टाचार भेंट की।

 

मुलाकात के दौरान महापौर ने शहर में छह पब्लिक हेल्थ सेंटर खोलने का प्रस्ताव रखा, जिनमें एमबीबीएस व एमडी डॉक्टर तैनात होंगे। उन्होंने मुख्य बाजार में 376 लाख की लागत से फुटपाथ व नाली निर्माण, अटरिया रोड व रिंग रोड पर नाले की कवरिंग, वार्ड-22 रम्पुरा में जल निकासी व्यवस्था और कल्याणी नदी पर पुल निर्माण जैसी योजनाओं को प्राथमिकता से रखने की बात कही।

 

इसके अलावा गंगापुर रोड चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाइट, नया स्मार्ट वेंडिंग जोन, सब्जी मंडी के पुनर्निर्माण, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण और नए तालाब के विकास जैसे प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए। महापौर ने नगर निगम में कर्मचारियों की भारी कमी पर चिंता जताते हुए नई नियुक्तियों की मांग की।

 

शहरी विकास सचिव और डायरेक्टर ने महापौर के प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं को सरकार प्राथमिकता से धरातल पर उतारेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *