रुद्रपुर में बड़ी कार्रवाई: आबकारी के 9 मुकदमों वाला आरोपी तीन माह के लिए जिला बदर

Share the news

रुद्रपुर, संवाददाता।

जनपद उधम सिंह नगर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। माननीय जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में सोमवार को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने रमपुरा चौकी क्षेत्र में जिला बदर की कार्रवाई की। चौकी प्रभारी रमपुरा द्वारा वार्ड नंबर 22 रमपुरा निवासी हरिओम पुत्र श्री पीतांबर के विरुद्ध यह कार्रवाई अमल में लाई गई।

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त हरिओम के खिलाफ कोतवाली रुद्रपुर में आबकारी अधिनियम से जुड़े कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं। लगातार अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहने के चलते उसे क्षेत्र की शांति व्यवस्था के लिए खतरा माना गया। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने तीन माह की अवधि के लिए उसे जनपद उधम सिंह नगर की सीमा से बाहर जिला उत्तर करने के आदेश जारी किए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाइयों से अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगे भी कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *