Live Video” शिक्षा के मंदिर में दे दना दन, दो पक्षों में जमकर लात-घुसे, लाठी-डंडे और कुर्सियां चली।

Share the news

सरकारी स्कूल परिसर और इलाके में दो पक्षों में जमकर दे दना दन….. विवाद सुलझाने के दौरान एक दूसरे से भीड़े दोनों पक्ष, जमकर लाठी-डंडे इलाज घुसे और कुर्सियां चली।

देखिये वीडियो-

शिक्षा के मंदिर में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और लात घुसा चलें…….

एंकर। उत्तराखंड सरकार सरकारी स्कूलों को हाईटेक बनाने के दावे और वादे करती है तो वही ऊधम सिंह नगर जनपद की गदरपुर विधानसभा के जयनगर नंबर 3 में बने इस प्राथमिक विद्यालय की दशा देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सरकार के वादे और दावों में कितना दम है,
विद्यालय प्रबंध समिति के आलम गीर के द्वारा विद्यालय को मिला सोलर पैनल अपने घर पर लगाने के आरोपों के बाद स्थानीय लोगों और विद्यालय प्रबंधन समिति के बीच जमकर विवाद हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने जमकर लात घूंसे लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला किया जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल भी हुए हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत कराया गया और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है तो वहीं विद्यालय में महिला अध्यापक का का साफ तौर पर कहना है कि वह अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और इस विवाद के बाद उन्होंने विद्यालय ना आने में भी अपनी असमर्थता जताई है…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *