खेत देखने पहुंचे अधिवक्ता पर तलवारों से हमला

Share the news

रुद्रपुर के बिंदुखेड़ा क्षेत्र में बुधवार को जमीनी विवाद के चलते अधिवक्ता जसमेर सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया गया। जसमेर सिंह अपने खेत में गेहूं की बुआई की स्थिति देखने सहयोगी परविंदर सिंह के साथ पहुंचे थे। तभी चार–पांच हमलावरों ने अचानक तलवारों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने जसमेर के सिर और पीठ पर कई वार किए, जिससे उनका सिर फट गया और उन्हें जिला अस्पताल में पांच–छह टांके लगाने पड़े। परविंदर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

 

घटना के बाद आरोपी घरों की छतों पर चढ़कर पथराव करने लगे, जिसकी वजह से क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया। सूचना पर सीओ प्रशांत कुमार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति पर नियंत्रण किया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *