रुद्रपुर में देर रात फायरिंग से सनसनी, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

Share the news

रुद्रपुर। शास्त्री नगर गढ्ढा कॉलोनी क्षेत्र में शनिवार देर रात एक युवक पर दबंगों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग करने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी नशे की हालत में एक पड़ोसी वहां पहुंचा और उससे झगड़ा करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों को बुला लिया और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

 

युवक किसी तरह जान बचाकर भागा और पास के एक टीनशेड के गेट के अंदर शरण ली, लेकिन पीछा करते हुए पहुंचे हमलावरों में से एक ने पिस्टल निकाल ली और तीन से चार राउंड फायर कर दिए। गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें तेज कर दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *