गदरपुर: गदरपुर क्षेत्र के ग्राम बकैनिया में बीती रात भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद दो सगे भाइयों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे पर गोली चला दी।
जानकारी के अनुसार, लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद को लेकर दोनों के बीच तनातनी थी। बीती रात विवाद फिर भड़क उठा और गुस्से में आकर आरोपी भाई ने तमंचे से फायर कर दिया, जिससे दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में दहशत का माहौल है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।



