रुद्रपुर, संवाददाता।
बगवाड़ा स्थित सन सिटी कॉलोनी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घर के मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना 10 से 12 जुलाई के बीच की है।
सन सिटी कॉलोनी निवासी संतोख सिंह कुशवाहा अपने परिवार सहित रिश्तेदारी में गए थे। जाने से पहले उन्होंने घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाया था। 12 जुलाई की शाम जब वे लौटे, तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर के भीतर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।
चोरी हुआ सामान:
सोने की 3 अंगूठियां
एक मंगलसूत्र
एक पेंडल
तीन नथ की रिंग
चांदी की दो पायल
दो बिछुए
50 ग्राम की चांदी की बिस्किट
₹15,000 नकद
सीसीटीवी फुटेज से मिली अहम जानकारी
घटना की सूचना मिलते ही चौकी बगवाड़ा प्रभारी सुरेंद्र रिंगवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए, जिनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
प्रभारी सुरेंद्र रिंगवाल के अनुसार, “घटना में शामिल आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।



