उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में स्थित बैगुल डाम पर युवकों ने उत्पात मचाया, बता दें की जब इसका विरोध वहां मौजूद गार्ड ने किया तो उसके साथ युवकों ने मारपीट कर डाली…
किच्छा। बैगुल डाम पर घूमने गए युवको ने डाम के आफिस के दरवाजे और गमलों को तोड़ दिया। विरोध करने पर उन्होंने डाम के गार्ड के साथ भी मारपीट की। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बैगुल डाम के गार्ड अहमद पुत्र इस्माईल निवासी ग्राम कटंगरी सितारगंज ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीती पांच अप्रैल शाम बैगुल डाम पर गुरुनानक नगरी गोठा के मिन्टू पुत्र काला, सुरजीत पुत्र मलकीत व उनके अन्य साथी डाम पर घूमने फिरने के लिए आये। आरोप है कि युवकों ने वहां बैठकर शराब पी और फिर आपस में विवाद करने लगे। इस दौरान उन लड़कों में से किसी ने डाम पर बने आफिस का दरवाजा और फूलो के गमले तोड़ दिए। मकूल अहमद और डाम के दूसरे गार्ड हरेंद्र ने इसका विरोध किया। इस पर आरोपी युवको ने मकूल और हरेंद्र के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मकूल ने पुलिस को तहरीर देकर गुहार लगाई कि वह डाम पर अकेले ड्यूटी करते है। इसलिए आरोपी लड़को से उन्हें जान माल का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।



