सरकारी स्कूल में कराटे ट्रेनर का छात्रा पर कहर, कान पर थप्पड़ से निकला खून, परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस चौकी में समझौता

Share the news

नैनीताल/हल्द्वानी।

नैनीताल जिले के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में प्रस्तावित एपिक विक्ट्री लीग को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। क्रिकेट लीग के नाम पर टीम बेचने और मैच आयोजन का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी किए जाने का आरोप आयोजकों पर लगा है। मामले में पुलिस ने आयोजक विकास ढाका को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 3 फरवरी से एपिक विक्ट्री लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन प्रस्तावित था। आयोजकों के अनुसार, इस लीग में पूर्व भारतीय क्रिकेटरों सहित कई नामी और युवा खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले थे। टूर्नामेंट में छह टीमों के बीच कुल 14 मुकाबले खेले जाने थे और 3 फरवरी की शाम उद्घाटन मैच होना था। लेकिन निर्धारित समय पर टूर्नामेंट शुरू नहीं हो सका।

मैच न होने पर स्टेडियम के बाहर दर्शकों ने जमकर हंगामा किया। उस दौरान आयोजकों ने जल्द लीग शुरू करने का आश्वासन देकर स्थिति संभाल ली, लेकिन कुछ दिनों बाद जब स्टेडियम से लाइट, पंडाल और अन्य व्यवस्थाएं हटाई गईं, तब लोगों को ठगी का एहसास हुआ।

गुरुवार को पूर्व विधायक नारायण पाल समेत कई लोगों ने एसएसपी मंजूनाथ टीसी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। पूर्व विधायक नारायण पाल ने आरोप लगाया कि आयोजकों ने टीम ऑनर बनाने के नाम पर उनसे तीन लाख रुपये लिए। अन्य लोगों से भी इसी तरह लाखों रुपये वसूले गए। आरोप है कि आयोजकों ने पूर्व क्रिकेटरों के खेलने का दावा कर सभी को गुमराह किया और अब वे फरार हो गए हैं।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि एपिक विक्ट्री लीग के नाम पर शहर के गणमान्य लोगों से पैसा लेने की शिकायतें मिली हैं। लिखित तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने एक आयोजक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *