पत्रकार से कार के नाम पर ढाई लाख की ठगी, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

Share the news

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक पत्रकार के साथ कार बेचने के नाम पर ढाई लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार रंजीत मिस्त्री निवासी संजय नगर खेड़ा, वार्ड नंबर 11 ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्हें समाचार संकलन के कार्य हेतु कार की आवश्यकता थी। इसी बीच 14 नवंबर 2024 को नंदलाल कार बाजार के स्वामी करण ढाली निवासी अशोक नगर, बिलासपुर (उत्तर प्रदेश) उनके घर आए और अपनी कार बाजार में खड़ी कार संख्या UK06 BD 6708 दिखाकर 2.50 लाख रुपये में सौदा तय किया।

 

पत्रकार ने उसी समय गूगल पे के माध्यम से पूरे ढाई लाख रुपये आरोपी को अदा कर दिए। लेकिन भुगतान के बाद न तो आरोपी ने कार दी और न ही रुपये लौटाए। पीड़ित का आरोप है कि बार-बार रुपये मांगने पर करण ढाली उल्टे उन्हें धमकी दे रहा है कि न तो वह कार देगा और न ही पैसे लौटाएगा।

 

पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने और उससे ढाई लाख रुपये वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *