जसपुर बर्बरता और दुष्कर्म हत्याकांड” पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ऐसा खुलासा, जानकार कांप जाएगी रूह

Share the news

जसपुर, संवाददाता।

किशोरी से दुष्कर्म के दौरान गला दबाकर हत्या की गई थी। बाद में उसके पेट में ब्लेड मारे गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस ने किशोरी का बिसरा एवं ब्लड सैंपल जांच को भेजे हैं। वहीं, गुरुवार को 24 घंटे की पैरोल पर आये पिता के समक्ष सैकड़ों ग्रामीणों के बीच किशोरी का दाह संस्कार कर दिया गया। छोटे भाई ने उसे मुखाग्नि दी। इस दौरान माहौल गमगीन हो गया। मौके पर आसपास के थानों समेत पीएसी को लगाया गया था।

बता दें कि बीती 16 सितंबर को एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी का खून से लथपथ शव उसके घर से 150 मीटर दूर गन्ने के खेत से मिला था। किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल एवं हाइवे पर ढाई घंटे हंगामा किया था। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को पकड़कर 12 घंटे में खुलासा कर दिया। वहीं, ग्रामीणों की मांग पर जेल में बंद किशोरी के पिता 24 घंटे की पैरोल पर किशोरी के दाह संस्कार को गांव में पहुंचा। बेटी को देखकर पिता खुद को रोक न सका और फूट फूटकर रोने लगा। साथ ही किशोरी के अन्य भाई भी उसे लिपट कर रोने लगे। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों की आंखे भी नम हो गई। इस दौरान पुलिस पूरी तरह से अलर्ट दिखी। आरोपी के घर के बाहर भी पुलिस कर्मी तैनात रहे। एसएसआई जावेद मलिक ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में दुष्कर्म के दौरान गला दबाकर किशोरी की हत्या की गई। बाद में उसके पेट में ब्लेड मारे गए। बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *