ऑटोमैटिक पिस्टल व मैगजीन के साथ अन्तर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार 

Share the news

रुद्रपुर, संवाददाता। एसटीएफ और रुद्रपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में अन्तर्राज्यीय हथियार तस्कर को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से दो ऑटोमैटिक पिस्टल और दो मैगजीन बरामद हुईं। तस्कर लंबे समय से यूपी से हथियारों की सप्लाई कर रहा था और पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।

मंगलवार को एसटीएफ ने अन्तर्राज्यीय हथियार तस्करी लिप्त एक युवक को रुद्रपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय बिशारत अली पुत्र अहमद निवासी ग्राम धनसारा थाना बाजपुर के रूप में हुई। उसके कब्जे से दो ऑटोमैटिक पिस्टल .32 बोर और दो मैगजीन बरामद की गईं। एसटीएफ एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी ने लंबे समय से उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार लाकर उत्तराखण्ड और आसपास के इलाकों में सप्लाई करता रहा है। वर्ष 2018 में भी थाना बाजपुर क्षेत्र से हथियारों की फैक्ट्री के साथ पकड़ा जा चुका है। फिलहाल इस मामले में यूपी कनेक्शन की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना रुद्रपुर में आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *