
रुद्रपुर। चुनाव को लेकर पुलिस एक्टिव नजर आ रही है। चुनाव को महज 3 दिन शेष हैं, जिसको लेकर पुलिस भी सक्रिय हो गई है। वहीं प्रलोभन की राजनीति के चलते पुलिस एक्टिव है। जिस क्रम में पुलिस ने शराब के साथ भाजपा कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने शराब के साथ इंद्रा कालोनी के पार्षद अम्बर सिंह को गिरफ्तार किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है हालांकि खबर पड़ताल इसकी पुष्टि नहीं करता लेकिन वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि पार्षद अम्बर सिंह को पुलिस अपने साथ लेकर जा रही है।





वहीं शहर कोतवाल विक्रम राठौर का कहना है कि चुनाव को लेकर पुलिस सख्त है। जिस क्रम में पुलिस ने 2 पेटी शराब के साथ भाजपा पार्षद को गिरफ्तार किया है।