इंद्रा चौक से डीडी चौक चौड़ीकरण-सौंदर्यकरण कल से शुरू

Share the news

रूद्रपुर, संवाददाता। शहर के मुख्य मार्ग के कायाकल्प का रास्ता अब साफ हो गया है। लंबे इंतज़ार के बाद इंद्रा चौक से डीडी चौक तक चौड़ीकरण व सौंदर्यकरण कार्य का शुभारम्भ 10 सितम्बर, बुधवार को होगा। इस कार्य की औपचारिक शुरुआत विधायक शिव अरोरा रोडवेज परिसर के सामने आयोजित कार्यक्रम में करेंगे।

 

दरअसल, वर्ष 2023 में विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा था, जिसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वीकार कर अपनी घोषणा में शामिल किया। शासनादेश जारी होने के बाद इस योजना के लिए 35 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। हाल ही में रुद्रपुर स्टेडियम में आयोजित निवेश उत्सव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सांसद अजय भट्ट ने पहले चरण के कार्य (इंद्रा चौक से डीडी चौक तक) का शिलान्यास किया था, जिसकी लागत 8 करोड़ रुपये से अधिक है।

 

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि इस परियोजना के पहले चरण के शुरू होने से डीडी चौक-इंद्रा चौक क्षेत्र की सूरत बदलेगी और जाम से भी निजात मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय भट्ट का आभार जताते हुए कहा कि यह योजना शहर के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *