
नई दिल्ली। रुस व यूक्रेन की जंग का खामियाजा कहीं न कहीं आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है। बीते कुछ दिनों से हो रहे हमले में कई लोग यूक्रेन छोड़कर जा चुके हैं। वहीं कई भारतीय छात्र अब भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार खार्किव में बमबारी में भारत के कर्नाटक के निवासी नवीन कुमार नाम की मौत हो गई है। कर्नाटक के रहने वाले नवीन खाना लेने के लिए निकले थे। विदेश मंत्रालय ने उनकी मृत्यु की पुष्टि की है। मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया- हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि खार्किव में बमबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई है। मंत्रालय छात्र के परिवार से बातचीत कर रहा है।




