किच्छा निवासी एक व्यक्ति ने वाहन दुर्घटना और उसके बाद हुए अभद्र व्यवहार को लेकर कोतवाली रुद्रपुर में तहरीर दी है। प्रार्थी मयंक तनेजा पुत्र राजकुमार तनेजा निवासी आवास विकास वार्ड नंबर 10, किच्छा ने बताया कि दिनांक 14 सितंबर को वह अपने परिवार सहित किच्छा से पशियापुर गुरुद्वारा साहिब जा रहे थे। इसी दौरान जहांगीरपुर के पास एक तेज रफ्तार वाहन संख्या UK06BC2932 ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर में उनकी पत्नी और दोनों बच्चों सहित सभी को चोटें आईं।
पीड़ित का आरोप है कि टक्कर मारने वाले भी गुरुद्वारे जा रहे थे और जब उन्होंने बात करनी चाही तो आरोपियों ने गुरुद्वारे पर मिलने को कहा। वहां पर पीड़ित ने बातचीत का प्रयास किया तो उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धमकाया गया और बुरा-भला कहा गया। साथ ही बाद में देखने की धमकी भी दी गई।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में जांच शुरू कर दी है।



