अजय गणपति का एक्शन: ऊधम सिंह नगर में 10 उपनिरीक्षकों के तबादले, कई चौकियों और कोतवाली में नई तैनाती 🚓

Share the news

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने दस उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से उनके नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्थानांतरण सूची के अनुसार उपनिरीक्षक दिनेश भट्ट को पुलिस लाइन रुद्रपुर से चौकी बरा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं दीपक कौशिक को सुल्तानपुर पट्टी चौकी से डीसीआरबी शाखा भेजा गया है। पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात मनीष खत्री को सुल्तानपुर पट्टी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। अशोक काण्डपाल को बन्नाखेड़ा चौकी से कोतवाली रुद्रपुर में तैनाती दी गई है।

इसी तरह सुनील सिंह खड़ायत को पुलिस लाइन से बन्नाखेड़ा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। मनोज सिंह धौनी को आईटीआई कोतवाली से कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। चन्दन सिंह बिष्ट को कुंडेश्वरी से रामपुरा चौकी प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा कविन्द्र शर्मा को रामपुरा चौकी से गढ़ीनेगी चौकी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि पंकज कुमार को सरकड़ा चौकी से आईटीआई कोतवाली भेजा गया है। वहीं दीपक तिवारी को गढ़ीनेगी से सरकड़ा चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

एसएसपी अजय गणपति ने सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर बेहतर पुलिसिंग, कानून व्यवस्था मजबूत करने और जनता से समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। 🚓

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *