पंचायत सदस्य नहीं,बेटा बनकर करूंगा काम: बंटी खुराना 

Share the news

चुनाव चिन्ह कप प्लेट पर मोहर लगाकर भारी मतों से विजय बनाने की सभी को की अपील

-हर गांव की पता है छोटी समस्या

-सेवा का दिया मौका,तो होगा विकास

रूद्रपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 15 दोपहरिया जिला पंचायत सीट से भाजपा प्रत्याशी जसविंदर सिंह उर्फ बंटी खुराना को हर जाति-धर्म का अपार समर्थन मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, यहीं कारण है कि अपनी हर सभा में दोपहरिया पंचायत क्षेत्र प्रत्याशी बंटी खुराना खुद को पंचायत सदस्य नहीं,बल्कि बेटा बनकर काम करने का आश्वासन दे रहे है, क्योकि बंटी ने चुनाव लड़ने से पहले भी गांव के लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा की है।

शुक्रवार को महाराजपुर व पाटेरी गांव में बंटी का काफिला पहुंचा और धुआधार जनसंपर्क के बाद प्रत्याशी ने जनता का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि बिना पद मोह के भी उन्होंने जनता की सेवा की है और ऐसा कोई गांव नहीं है। जिसकी मूलभूत समस्या ओं बोध नहीं होगा। यहीं कारण है कि पंचायत सदस्य का चुनाव लड़कर वह जनसेवा की भावना को निरंतर जारी रखना चाहते है ,क्योकिं मोह माया का उन्हें कोई मोह नहीं है। हर जाति धर्म की भावनाओं का सम्मान करना भाजपा की नीति रही है। जिस प्रकार पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा विधानसभा में अन गिनत विकास कार्य किए है और देश-प्रदेश में डबल इंजन की सरकार जनभावनाओं के अनुसार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने सेवा का मौका दिया,तो गांव का विकास और हर व्यक्ति की समस्या का समाधान किया जाएंगा। इस मौके पर राजीव गुरजीत सिंह फरीद बाबा इकबाल कुरैशी सूरत छाबड़ा संजू केसर सिंह मनजीत सिंह नीरज फुग्गर राकेश चौधरी रोशन अरोड़ा मनजीत सिंह प्रभजोत सिंह रामकिशन कोली विजय छाबड़ा बलजीत बाबा परमिंदर सिंह अमित मदन राहुल शर्मा अमित सक्सेना आदि मौजूद थे..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *