राष्ट्रीय राजमार्ग पर भयावह दृश्य, धू-धू कर जली कावेरी ट्रैवल्स की बस – 20 की मौत, 12 घायल

Share the news

🔥 कावेरी ट्रैवल्स बस हादसे में 20 की दर्दनाक मौत, कुरनूल में बेकाबू बस बनी मौत का तांडव 🔥

कुरनूल (आंध्र प्रदेश)। शुक्रवार सुबह कुरनूल जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही कावेरी ट्रैवल्स की बस राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर चिन्नाटेकुर के पास आग का गोला बन गई। देखते ही देखते पूरी बस जलकर राख हो गई।

 

जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त बस में कुल 41 यात्री सवार थे, जिनमें से 20 लोगों के जिंदा जलने की खबर है, जबकि 12 लोग झुलसकर घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल कुरनूल जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस कुरनूल शहर के बाहरी इलाके उलिंडकोंडा के पास एक दोपहिया वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बस के नीचे जा फंसी और ईंधन टैंक में विस्फोट हो गया। देखते ही देखते आग पूरी बस में फैल गई। अधिकांश यात्री उस समय गहरी नींद में थे और अचानक धुएं व आग की लपटें देखकर चीख-पुकार मच गई।

 

कुछ लोग खिड़कियों से कूदकर किसी तरह बाहर निकले, जबकि कई अंदर ही फंसकर जल गए। हादसे की सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

हादसे के बाद बस चालक और सह चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी, क्योंकि शव पूरी तरह जल चुके हैं।

 

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए घायलों को हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *