सोशल मीडिया फ्रेंडशिप का खौफनाक अंत: युवक और उसके पिता पर दुष्कर्म का आरोप”

Share the news

देहरादून से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक दोस्ती, पहले प्यार में बदली, फिर जबरन शादी और अंत में दोहरे दुष्कर्म में तब्दील हो गई।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2020 में जब वह केवल 17 साल की थी, तो एक युवक ने उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। शुरुआत में उसने मना किया, लेकिन फिर मैसेजिंग के जरिए बातचीत शुरू हुई।

21 दिसंबर 2020 को आरोपी युवक उसे कुड़कावाला स्थित अपने दोस्त के कमरे में ले गया। वहां युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। युवक ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

इसके बाद युवक युवती को दिल्ली ले गया और वहां एक परिचित के घर में शादी कर ली। लेकिन यहीं पर कहानी खत्म नहीं हुई।

देहरादून लौटने के बाद, जब युवक घर से बाहर गया, तो उसके पिता ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया, 10 अप्रैल को पीड़िता किसी तरह वहां से भाग निकली और अपने चाचा-चाची के पास पहुंची। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

पटेल नगर कोतवाली प्रभारी हरिओम चौहान ने बताया कि युवती की तहरीर पर पिता-पुत्र दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया की अंधी दोस्ती के खतरनाक परिणामों को उजागर किया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और जल्द ही बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *