काशीपुर रोड पर भीषण हादसा: स्कूटी ट्रॉली में घुसी, एक युवक की मौत, दो घायल

Share the news

ऊधम सिंह नगर में काशीपुर की ओर जा रहे सीमेंट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सड़क पार कर रही एक स्कूटी अचानक तेज रफ्तार ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी चालक सुमित का चेहरे का एक हिस्सा बुरी तरह कुचल गया, जबकि पीछे बैठे उसके साथी पवित्र और रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तीनों घायलों को अपनी निजी वाहनों से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान स्कूटी चालक सुमित ने दम तोड़ दिया। दोनों घायल युवक सिर और चेहरे पर आई चोटों के चलते उपचाराधीन हैं।

 

राहगीरों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली काशीपुर की ओर जा रही थी, तभी सड़क पार कर रही स्कूटी सीधी ट्रॉली में जा घुसी। हादसे के बाद ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया।

 

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि घायल युवकों का इलाज जारी है और हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। तीनों युवक खेड़ा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *