
उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि होमगार्ड ने न सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया, बल्कि उसे देह व्यापार के लिए मजबूर भी किया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।





पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2023 में वह ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में अपने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर शिकायत के लिए थाने जाती थी। वहीं उसकी मुलाकात होमगार्ड ओमप्रकाश यादव से हुई। भरोसा दिलाकर आरोपी ने महिला से संबंध बना लिए और उसे किराये के कमरे में रखकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया।
महिला का कहना है कि इसके बाद आरोपी ने उसे देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की। परेशान होकर वह काशीपुर रोड स्थित कॉलोनी में रहने लगी। लेकिन आरोपी ने उसका नया ठिकाना भी खोज निकाला। 8 अप्रैल को वह वहां पहुंचा और जबरन शारीरिक संबंध बनाए, साथ ही मारपीट भी की।
पुलिस ने क्या कहा??
कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और बुधवार शाम किच्छा रोड स्थित पहाड़गंज से ओमप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया। उस समय उसकी ड्यूटी टनकपुर के पूर्णागिरि मेले में लगी थी।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आगे की जांच जारी है।