यहां कांग्रेस को लगा झटका, महिला पार्षद और बेटे ने दिया पार्टी से इस्तीफा।

Share the news

महिला कांग्रेस पार्षद और उनके बेटे ने कांग्रेस को किया बाय-बाय।

रूद्रपुर। नगर निगम की कांग्रेस पार्षद सुनीता मुंजाल और उनके बेटे ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर सचिन मुंजाल के द्वारा नगर अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपते हुए पोस्ट की है। जिसमें सचिन मुंजाल ने बताया है कि वो और उनकी माता जो नगर निगम रुद्रपुर में कांग्रेस पार्षद है। जो कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिस पार्टी में पार्टी बदलने वालों का मान सम्मान होता है और पार्टी की सेवा करने वालों को नजरअंदाज किया जाता है ऐसी पार्टी को सचिन और उनकी कांग्रेस पार्षद मां सुनीता मुंजाल ने बाय-बाय कर दिया है। और पार्टी से इस्तीफा देते हुए नगर अध्यक्ष रुद्रपुर जगदीश तनेजा को इस्तीफा सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *