हल्द्वानी। चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। जिसके बाद से अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए स्टार प्रचारक विधानसभाओं में पहुंच रहे हैं। जिसको लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कल कुमाऊं दौरे पर हैं। जहां वह भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हरियाणा से 10:15 बजे पंतनगर के लिए रवाना होंगे और 11:25 बजे पंतनगर पहुंचेगे। जिसके बाद वह 12 बजे हल्द्वानी पहुंचेगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हल्द्वानी के भाजपा से प्रत्याशी जोगेंद्र सिंह रौतेला के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद सीएम खट्टर हल्दूचौड़ व लालकुआं में भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट के पक्ष में डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगे। वहीं करीब 3 बजे सीएम मनोहर सिंह खट्टर वापसी रवाना हो जाएंगे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर बनाएंगे कुमाऊं में माहौल, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम
