
CONGRESS PAIDAL MARCH
- – हरिद्वार में कांग्रेस ने बिजली के सरचार्ज और स्मार्ट मीटर के विरोध में पैदल यात्रा निकाली। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के नूरपुर पंजनहेड़ी से निकाली गई पैदल यात्रा जगजीतपुर स्थित यूपीसीएल के एसडीओ ऑफिस तक पहुंची। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनुपमा रावत समेत तमाम कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने यूपीसीएल के सब डिविजनल ऑफिस पहुंच कर एसडीएम को अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए हरीश रावत ने कहा कि सरकार अगर इन मांगों को नहीं मानती है तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर स्मार्ट मीटर और बिजली के सरचार्ज पर रोक लगाई जाएगी।




