हरदा की गेंदबाजी ने फिर गिराए भाजपा के विकेट, बड़ी संख्या में भाजपाई, कांग्रेस में शामिल

Share the news

भाजपाइयों को लगातार हरीश रावत अपने खेमे में लेते जा रहे हैं।

अमित कुमार अग्रवाल/ लालकुआं

लालकुआं। विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को फिर से एक बड़ा झटका लगा है, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की रिश्तेदार एवं दो बार बिंदुखत्ता महिला मोर्चा की अध्यक्ष रही माया कोश्यारी अपने आधा दर्जन पूर्व पदाधिकारियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं लालकुआं सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत के समक्ष भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई।
माया कोश्यारी के साथ कांग्रेस में शामिल होने वाले अन्य भाजपा कार्यकत्रियों में पूर्व महामंत्री दीपा बोरा, मंत्री सुमन बोरा व कार्यकारिणी सदस्य किरन बिष्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
वही खबर आ रही है की आज भाजपा के पूर्व नेता वह माया कोशियारी के पति अपने सभी पदाधिकारियों के साथ भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थामेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *