चलती कार में युवती से दुष्कर्म का दूसरा आरोपी फुरकान गिरफ्तार

Share the news

कंपनी जा रही युवती को लिफ्ट देने के बहाने चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। बुधवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि रुद्रपुर निवासी एक युवती ने तहरीर देकर बताया था कि रविवार सुबह वह अपने घर से सिडकुल स्थित कंपनी जा रही थी। आवास विकास क्षेत्र में टेंपो न मिलने पर वह पैदल अटरिया रोड की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान कार सवार दो युवकों ने उसे सिडकुल छोड़ने की बात कही। भरोसा कर वह कार में बैठ गई, लेकिन कुछ दूरी पर आरोपियों ने कार को इधर-उधर घुमाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर एक आरोपी पीछे की सीट पर आ गया और छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद दोनों आरोपियों ने युवती को सुनसान स्थान पर ले जाकर कार में ही उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी युवती को सिडकुल क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों की तहरीर पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी राहुल दास पुत्र पवित्र दास निवासी आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर मूल निवासी पीलीभीत, उप्र को घटना में प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार कर लिया था। वहीं मंगलवार देर रात पुलिस टीम ने दूसरे आरोपी कार चालक फुरकान पुत्र अकबर अली निवासी थाना भोट, जिला रामपुर यूपी को पशुराम चौक से सिडकुल जाने वाली रोड से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *