ट्रक के सौदे में 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी, पुलिस ने किया ट्रक विक्रेता के खिलाफ केस दर्ज

Share the news

किच्छा, संवाददाता

ट्रक बेचने का झांसा देकर ट्रक विक्रेता ने 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक विक्रेता व उसके साथी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

विशाल फुटेला पुत्र चन्द्रमोहन फुटेला निवासी बलवन्त कालोनी किच्छा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने 27 मार्च 2024 को 19 लाख रुपये में

नई सौनेरी किच्छा निवासी तेजपाल पुत्र रोशन लाल से

ट्रक खरीदा था। विशाल ने तेजपाल को ट्रक का पूर्ण भुगतान कर दिया। विशाल ने जब तेजपाल से ट्रक अपने नाम पर ट्रांसफर करने को कहा तो वह आनाकानी कर टाल मटोल करने लगा। विशाल की जानकारी में आया कि

तेजपाल ने उससे धोखाधड़ी करते हुये मुरादाबाद निवासी किसी अन्य व्यक्ति को ट्रक का सौदा कर 17 लाख रुपये प्राप्त कर लिए। विशाल ने आरोप लगाया कि इस धोखाधड़ी मे वार्ड 2 सौनेरी निवासी राजेश शर्मा गोलू पुत्र जगदीश भी शामिल है।

विशाल ने आरोप लगाया कि ट्रक विक्रेता तेजपाल ने राजेश शर्मा के साथ मिलकर उसके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *