गैंगस्टर एक्ट में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार

Share the news

काशीपुर संवाददाता। आईटीआई पुलिस ने आम लोगो के साथ धोखाधड़ी करने वाले लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही करते हुए पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब मंगलवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।

सोमवार को आईटीआई थान प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला ने बताया कि आरोपी सुमैर कौशिक निवासी बरखेडा पांडे थाना आईटीआई का एक अपराधिक संगठित गिरोह है। जिसका गैंग लीडर वह स्वंय है। दूसरा आरोपी गुरजीत सिंह निवासी बरखेड़ा थाना आईटीआई व गुरकीरत सिंह भुल्लर निवासी बरखेड़ा राजपूत थाना आईटीआई इस गैंग के सक्रिय सदस्य है। इस गैंग द्वारा अपने अनुचित लाभ के लिए एक साथ मिलकर थाना क्षेत्र एवं काशीपुर शहर के आसपास के इलाके में सीधे सादे लोगों से जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर अवैध रुप से अपने व अपने परिवार के लिए धनोपार्जन करने और जमीन की फर्जी सौदा कर जमीन की कीमत पाने के बाद पैसे हड़प कर अनुचित तरीके से आर्थिक लाभ लिया जाता है। आरोपी समाज विरोधी क्रियाकलापो में लिप्त रहते हैं। इसके अलावा पुलिस की नजर से छुपकर अपराध करते रहते हैं। बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ थाना आईटीआई में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया गया है। गुरकीरत सिंह वर्ष 2022 में राधेहरि डिग्री कॉलेज का छात्र संघ अध्यक्ष रह चुका है। टीम में एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट, एसआई मीनाक्षी मनराल,एसआई सोमवीर सिंह, कांस्टेबल दीपक प्रसाद, योगेश चौधरी, राजेश भट्ट, गणेश मेहरा, सोमवीर सिंहा, किशोर गिरी, मीना समेत आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *