चुनावी रंजिश का पहला परिणाम: कांग्रेसी नेता गुलशन सिंधी पर जानलेवा हमला, व्यापारियों में रोष, दिया कोतवाली में धरना

Share the news

किच्छा। चुनावी रंजिश का परिणाम आना अब शुरु हो गया है। किच्छा के कांग्रेसी नेता गुलशन सिंधी पर जानलेवा हमला हुआ है। जिसके बाद उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। कुछ अज्ञात कार सवारों ने किच्छा बस स्टैण्ड के पास कांग्रेसी नेता पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसके बाद आनन फानन में उन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जानकारी के बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व विधायक पुत्र गौरव बेहड़ ने किच्छा कोतवाली में धरना दे दिया है और पुलिस पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है।
आपको बता दें इससे पूर्व कांग्रेसी नेता गुलशन सिंधी के भाई पर भी हमला हो चुका है, जिसको पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। जिसके बाद अब गुलशन सिंधी पर भी हमला हो गया है, जिससे व्यापारियों में रोष है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *