रुद्रपुर में छात्र पर फायरिंग, तीन आरोपी बिलासपुर जाते वक्त गिरफ्तार

Share the news

रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र के बगवाड़ा भट्टा में 20 सितम्बर की रात छात्र राजेंद्र कुमार कश्यप पर फायरिंग कर घायल करने वाले पांच आरोपियों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने ग्रे रंग की स्विफ्ट कार (UK07AU2792) में बैठकर हमला किया था। घायल छात्र के पिता की तहरीर पर थाना रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर ब्लॉक रोड पर चेकिंग के दौरान आरोपियों—रवि दिवाकर, रविकेश उर्फ अभय यादव और ध्रुव चौहान—को उस समय गिरफ्तार किया जब वे ग्रे स्विफ्ट कार में बिलासपुर भाग रहे थे। पुलिस ने बताया कि अन्य दो आरोपी हिमांशु कश्यप उर्फ जस्सी और अरुण गुप्ता अब भी फरार हैं।

 

गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। टीम में एसआई सुरेंद्र रिंगवाल, एसआई मोहन जोशी, कांस्टेबल ललित मोहन और दिलीप कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *