रुद्रपुर में पारिवारिक विवाद के बाद फायरिंग, परिवार ने बचकर बचाई जान

Share the news

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के शास्त्री नगर में शनिवार रात गोलीबारी से हड़कंप मच गया। शास्त्री नगर वार्ड नंबर 12 निवासी सोनू राठौर ने पड़ोसी मनोज राठौर, उसकी पत्नी सुनीता और उसके रिश्तेदारों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

सोनू राठौर के अनुसार, 1 नवंबर की रात करीब 8:49 बजे उसका बड़ा भाई संतोष राठौर घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान पड़ोसी मनोज राठौर शराब के नशे में धुत होकर आया और गाली-गलौज करने लगा। बीच-बचाव करने पर मनोज की पत्नी सुनीता भी बाहर आई और प्रार्थी की मां से झगड़ा करने लगी। थोड़ी देर बाद सुनीता ने फोन कर अपने भाइयों राहुल राठौर, दीपक राठौर और अन्य साथियों को बुला लिया।

आरोप है कि कुछ देर बाद सभी आरोपी पिस्टल और तमंचों से लैस होकर पहुंचे और परिवार पर फायरिंग कर दी। इस दौरान राहुल और मनोज ने गोली चलाई, जबकि अन्य ने सोनू के सिर पर तमंचे के बट से वार किया। किसी तरह परिवार ने घर में घुसकर जान बचाई।

पीड़ित के अनुसार, आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के हैं और उन पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *