रिपेरिंग सेंटर में लगी आग, लाखों का सामान कर राख

Share the news

किच्छा, संवाददाता

चूड़ीशाह मजार के निकट रिपेरिंग सेंटर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। राजस्व उपनिरीक्षक ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन किया।

संजय कुमार पुत्र कल्लू चौहान निवासी गोविंद विहार निकट चीनी मिल किच्छा की चूड़ीशाह मजार के निकट संजय इलेक्टॉनिक के नाम से इलेक्ट्रॉनिक के सामान रिपेरिंग करने की दुकान है। सोमवार रात्रि संजय कुमार रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद कर घर गया था। रात्रि लगभग साढ़े ग्यारह बजे दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। दूसरी मंजिल पर रहने वाले किरायेदार ने दुकान से धुआं निकलते देखा तब उसने संजय कुमार को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गयी। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा लाखों का इलेक्टॉनिक सामान जलकर राख हो गया। देवभूमि व्यापार मंडल के नगर कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला ने बताया कि आग से होने वाले नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *