आईपीएस केवल खुराना को अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Share the news

उत्तराखंड पुलिस के जांबाज अधिकारी आईपीएस केवल खुराना का आज निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस विभाग समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित श्मशान घाट पर उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

आईपीएस केवल खुराना का अंतिम संस्कार हरिद्वार के खड़खड़ी श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके छोटे भाई विवेक खुराना ने मुखाग्नि दी। इस मौके पर उनके पिता, दोनों बहनें और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे, उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी दीपम सेठ समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

बता दें कि आईपीएस केवल खुराना लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी। वहीं, पुलिस विभाग में भी गम का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *