थारू जनजाति की मशहूर लोक गायिका रिंकू राणा की सड़क हादसे में मौत, स्कूटी की ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर, एक दिन पहले ही लॉन्च किया था नया सॉन्ग

Share the news

उत्तराखंड की प्रसिद्ध जनजातीय लोक गायिका रिंकू राणा का सड़क हादसे में निधन हो गया। उनके अचानक निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र और जनजाति समाज में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम कल्याणपुर नोगजा निवासी लोक गायिका रिंकू राणा अपनी भतीजी जिया राणा के साथ किसी काम से सितारगंज क्षेत्र के सिसौना गई थीं। बताया जा रहा है कि काम निपटाने के बाद दोनों स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान नानकमत्ता थाना क्षेत्र के बिछपुरी के पास उनकी स्कूटी की सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली से जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में रिंकू राणा गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिंकू राणा थारू जनजाति समाज की जानी-मानी लोक गायिका थीं और अपनी मधुर आवाज के लिए दूर-दूर तक पहचानी जाती थीं। खासकर होली पर्व और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उनके गीतों का अलग ही आकर्षण रहता था। हाल ही में होली मिलन कार्यक्रमों में भी उन्होंने कई जगह प्रस्तुति दी थी।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना से एक दिन पहले ही रिंकू राणा ने अपना नया गीत लॉन्च किया था, जिसे सोशल मीडिया पर लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था। उनके निधन के बाद प्रशंसक उस गीत को लगातार देख और साझा कर रहे हैं।

रिंकू राणा अपने पीछे एक बेटा और परिवार छोड़ गई हैं। उनके असमय निधन से परिवार के साथ-साथ जनजाति समाज को भी बड़ी क्षति पहुंची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *