रुद्रपुर में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा बनाई गई इस फेक प्रोफाइल से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है और मैसेज भी किए जा रहे हैं।
मामले की जानकारी मिलते ही एडीएम मिश्रा ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट और व्हाट्सएप स्टेटस के माध्यम से लोगों को सतर्क किया। उन्होंने स्पष्ट अपील की है कि उनके नाम से बनी किसी भी संदिग्ध आईडी की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें और किसी भी प्रकार का लेनदेन या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और साइबर ठगी से बचने की अपील की है। साथ ही फर्जी आईडी की शिकायत संबंधित प्लेटफॉर्म और साइबर सेल में किए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।


