रुद्रपुर सिटी क्लब में बढ़ेंगी सुविधाएं, आय व सदस्यता बढ़ाने पर हुआ मंथन

Share the news

रुद्रपुर। जिलाधिकारी एवं सिटी क्लब अध्यक्ष नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में जिला सभागार में रुद्रपुर सिटी क्लब की सुविधाएं और आय बढ़ाने को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्लब के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

 

बैठक में क्लब में जिम बनाने, रेस्टोरेंट संचालन, कम्युनिटी हॉल में एसी स्थापना, आय बढ़ाने और सदस्यता को सक्रिय बनाने जैसे बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सिटी क्लब को कंपनी एक्ट के अनुसार वायलॉज बनाकर संचालित किया जाएगा। साथ ही सदस्यता संख्या बढ़ाई जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोग क्लब से जुड़कर सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि सिटी क्लब को सुविधा सम्पन्न बनाने से न केवल सदस्यगण क्लब का बेहतर उपयोग कर पाएंगे बल्कि क्लब की आय भी बढ़ेगी।

 

बैठक में उप जिलाधिकारी/ओसी गौरव पांडेय, सिटी क्लब उपाध्यक्ष पंकज बांगा, सचिव राजेश घीक, सदस्य संजय ठुकराल, सुरेश कुमार ढिगरा, सुखदेव सिंह भल्ला, अनुज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *