रुद्रपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर नगर निगम के सेवा पखवाड़े के तहत भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में मोदी के जीवनशैली को लेकर प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी में स्वच्छ भारत अभियान, डिजिटल इंडिया, “एक पेड़ माँ के नाम”, अंतरिक्ष शक्ति, आतंकवाद को जवाब, सुधारों का दौर और रक्षा बलों के कायाकल्प जैसे विषयों पर झलकियां प्रदर्शित की गईं। मोदी के बचपन, शिक्षा व युवावस्था के संघर्ष को भी जीवंत रूप से दर्शाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि पीएम मोदी का जीवन राष्ट्रसेवा का प्रतीक है और उनकी कार्यशैली ने भारत को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है। मेयर विकास शर्मा ने प्रदर्शनी को जनसेवा की प्रेरणा बताते हुए कहा कि मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आमजन के जीवन को सरल व सुरक्षित बनाने के लिए लगातार कार्यरत हैं।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, नगर निगम अधिकारियों, पार्षदों और नागरिकों बड़ी संख्या में मौजूद रहे।




