उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग में नए चेहरों की एंट्री, जगजीत सिंह जग्गा को मिली जगह. 

Share the news

उत्तराखंड शासन ने अल्पसंख्यक समुदायों की भागीदारी को मजबूती देने की दिशा में अहम फैसला लिया है। शासन ने अल्पसंख्यक आयोग में विभिन्न समुदायों से जुड़े सात नए सदस्यों की नियुक्ति कर दी है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद यह आदेश जारी किया गया।

शासन द्वारा जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार नियुक्त किए गए सदस्यों में मुस्लिम, सिख, जैन और बौद्ध समुदायों के प्रतिनिधि शामिल हैं। महिला प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम समुदाय से एक महिला सदस्य को भी नामित किया गया है। वहीं जगजीत सिंह जग्गा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया…

नियुक्त सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं:

फरजाना बेगम (मुस्लिम महिला सदस्य), निवासी रुद्रपुर, ऊधमसिंहनगर

जगजीत सिंह जग्गा, निवासी नानकमत्ता, ऊधमसिंहनगर (सिख समुदाय)

गगनदीप सिंह बेदी, निवासी ऋषिकेश, देहरादून (सिख समुदाय)

डॉ. सुरेन्द्र जैन, निवासी बाजपुर, ऊधमसिंहनगर (जैन समुदाय)

येशी थुप्तन, निवासी नैनीताल (बौद्ध समुदाय)

नफीस अहमद, निवासी देहरादून (मुस्लिम समुदाय)

शकील अंसारी, पूर्व सांसद, बनबसा, चम्पावत (मुस्लिम समुदाय)

इन सभी सदस्यों का कार्यकाल आयोग में पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले पांच वर्षों के लिए होगा। आयोग सचिवालय को निर्देशित किया गया है कि वह सभी सदस्यों को पदभार ग्रहण कराते हुए आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाणपत्र प्राप्त कर अगली कार्रवाई सुनिश्चित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *