भीड़भाड़ वाले इलाकों में भारी वाहन व दोपहिया-चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Share the news

रुद्रपुर। दीपावली पर्व के दौरान शहर में बढ़ने वाली भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने 17 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 52(1) और 53 के तहत जारी आदेश में धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज के दिनों में यातायात सुचारू रखने के लिए कई सख्त निर्देश दिए गए हैं।

 

रुद्रपुर क्षेत्र में 18 से 22 अक्टूबर तक भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक इंदिरा चौक, सिडकुल चौक, तीनपानी तिराहा और गावा चौक से पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अग्रसेन चौक से बाटा चौक के बीच किसी भी प्रकार की ठेली या वाहन खड़ा नहीं होगा, साथ ही दोपहिया और चारपहिया वाहनों को भी इस मार्ग से नहीं गुजरने दिया जाएगा।

 

पार्किंग के लिए गल्ला मंडी, मुख्य बाजार कट के सामने, सिंचाई विभाग का मैदान, सिब्बल सिनेमा मैदान और विशाल मेगा मार्ट की पार्किंग निर्धारित की गई है। जाम रोकने के लिए बाटा चौक, अग्रसेन चौक, मुख्य बाजार कट, गांधी पार्क मुख्य द्वार सहित गलियों में पुलिस बैरियर लगाए जाएंगे। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन कर सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *