जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के कमकारी इलाके में सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. इस मुठभेड़ में मेजर रैंक के एक अधिकारी समेत सेना के 3 जवान घायल हो गए हैं और एक आतंकी को मार गिराया गया है. बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों से लगभग हर दिन जम्मू-कश्मीर के किसी न किसी जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है।
शनिवार सुबह एक बार फिर जम्मू कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. इस बीच एक आतंकवादी मारा गया. हालांकि गोलीबारी में एक जवान शहीद हो गए और एक मेजर रैंक के एक अधिकारी समेत 4 जवान घायल हो गए…
एनकाउंटर में एक आतंकवादी मारा गया, इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. जम्मू-कश्मीर पुलिस सभी संदिग्धों की जांच पड़ताल में जुटी है. फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार त्रेहगाम इलाके के माछिल सेक्टर में कुमकडी चौकी पर सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान गोलीबारी शुरू हुई. पिछले तीन दिनों में यह दूसरी ऐसी घटना है. इलाके में संभावित आतंकवादी गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया.




