जिला बार एसोसिएशन में चुनावी गहमागहमी, दोपहर तक 225 अधिवक्ताओं ने डाले वोट

Share the news

ऊधम सिंह नगर में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड Bar Council of Uttarakhand के सदस्यों के चुनाव को लेकर जिला बार एसोसिएशन में मतदान प्रक्रिया जोर-शोर से जारी है। मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के कॉन्फ्रेंस हॉल में सुबह से ही अधिवक्ताओं की लंबी कतारें देखी गईं और चुनावी माहौल पूरे दिन गरमाया रहा।

चुनाव के लिए कुल 10 बूथ बनाए गए हैं। निर्वाचन क्षेत्र में 857 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें से दोपहर 12 बजे तक 225 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। 23 सदस्य पदों के लिए 104 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला बेहद रोचक और कड़ा माना जा रहा है।

जिला बार एसोसिएशन के नेतृत्व में मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से कराया जा रहा है। किच्छा, रुद्रपुर कलेक्ट्रेट, गदरपुर कोर्ट और रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिवक्ता बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया में सुरक्षा और पारदर्शिता के पूरे इंतजाम किए गए हैं।

जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्यों के चुनाव के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल में मतदान जारी है और शाम 5 बजे तक सभी अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं में अपने प्रतिनिधियों के चयन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *