खराब मौसम के चलते उधम सिंह नगर में 28 जनवरी को स्कूल बं

Share the news

उधम सिंह नगर।

जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नितिन सिंह भदौरिया ने आदेश जारी करते हुए जनपद उधम सिंह नगर के सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 12 तक के समस्त विद्यार्थियों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के लिए दिनांक 28 जनवरी 2026 (बुधवार) को अवकाश घोषित किया है।

प्रशासन का कहना है कि लगातार बारिश और मौसम की खराबी से विशेष रूप से छोटे बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जिसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

हालांकि आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 10 और कक्षा 12 के वे छात्र-छात्राएं जो CBSE, ICSE, उत्तराखंड बोर्ड अथवा अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले हैं, उनके लिए यदि किसी प्रकार की परीक्षा या शैक्षणिक गतिविधि आयोजित की जाती है, तो संबंधित विद्यालय को मुख्य शिक्षा अधिकारी से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *