जीएसटी दरों में कटौती से ग्राहकों और व्यापारियों को दीपावली तोहफा

Share the news

रूद्रपुर:

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी दरों में हाल ही में किए गए बदलाव आम जनता के लिए ऐतिहासिक राहत लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक सामान पर पहले 28% जीएसटी लगता था, जो अब घटकर 18% हो गया है, जिससे ग्राहक खरीदारी में सीधे लाभ उठा सकते हैं।

शिव अरोरा ने 22 सितंबर से लागू नई दरों के पहले दिन काशीपुर बाईपास रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का दौरा किया। उन्होंने व्यापारियों और ग्राहकों से बातचीत कर नए बदलाव के अनुभव जाने और सुनिश्चित किया कि घटी हुई दरों का लाभ ग्राहकों तक पहुंचे। इस दौरान दुकानदारों ने बताया कि अब सामान की कीमत पहले के मुकाबले कम हो गई है।

विधायक ने कहा कि इससे न केवल ग्राहक बचत करेंगे, बल्कि व्यापारियों का कारोबार भी बढ़ेगा। देश में अब केवल 5% और 18% जीएसटी दरें लागू होंगी, जबकि कई जरूरी वस्तुओं पर जीएसटी 0% कर दिया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद भी किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *