विदेशी कंपनी से बकाया वसूली को लेकर विवाद, पार्टनर पर धमकी का आरोप

Share the news

रुद्रपुर। आर्चिडप्लाई इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बेल्जियम में रजिस्टर्ड बीवी लमीनताज कंपनी और उसके भारतीय पार्टनर पर बकाया भुगतान रोकने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

 

पुलिस के मुताबिक, पंतनगर सिडकुल सेक्टर-9 स्थित आर्चिडप्लाई इंडस्ट्रीज के अशोक शर्मा ने बताया कि वर्ष 2019 से बीवी लमीनताज को माल की सप्लाई की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में भेजे गए माल का 1,64,18,424 रुपये का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। समझौते के अनुसार 90 दिन में भुगतान न करने पर 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देना तय है।

 

कंपनी का भारतीय दफ्तर अहमदाबाद के बोडकदेव क्षेत्र में है, जिसके पार्टनर संदीप श्यामसुंदर शर्मा बताए गए हैं। शिकायत है कि भुगतान को लेकर संपर्क करने पर संदीप शर्मा ने फोन पर गाली-गलौज की और रकम न चुकाने की धमकी दी।

 

आरोप है कि अब पार्टनर विदेश भागने की फिराक में है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *