साइबर ठगों ने बुर्जुग व्यक्ति को झांसे लेकर एक लाख रुपये ठगे

Share the news

किच्छा, संवाददाता

साइबर ठगों ने ग्राम दरऊ के एक व्यक्ति को झांसे में लेकर एक लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। जहूर अहमद पुत्र शफूर अहमद निवासी ग्राम दरऊ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके गांव का शुजाहत यार खान पुत्र विजाहत यार खान दुबई अरब अमीरात में नौकरी करता है। बीती 28 जुलाई को उसके मोबाइल पर शुजाहत यार खान पुत्र विजाहत यार खान की आईडी से मैसेज आया कि वह पांच अगस्त को घर वापस आ रहा है। उसके बीजा में दिक्कत होने के कारण उसे पुलिस कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। इसलिए वह जहूर के खाते दस लाख रुपये डालना चाहता है। कुछ समय बाद उस आईडी से मैसेज आया कि उसे इमीग्रेशन वालों ने पकड़ लिया है। मैसेज करने वाले व्यक्ति ने जहूर से एक दिन के लिए एक लाख रुपये मांगे। आरोप है कि जहूर साइबर ठग के झांसे में आ गया और उसने शुजाहत यार खान के बड़े अब्बू निगहत यार खान को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद मैसेज करने वाले व्यक्ति के खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। इसके बाद मैसेज करने वाले व्यक्ति ने चालीस हजार रुपये की मांग शुरू कर दी। जिसके बाद जहूर को अपने ठगे जाने का अहसास हुआ। जहूर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *