कांग्रेस ने उधम सिंह नगर में मनरेगा बचाओ अभियान की कमान सौंपी

Share the news

रुद्रपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के आह्वान पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने “मनरेगा बचाओ अभियान” को धार देने के लिए जिलों में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। इसी क्रम में उधम सिंह नगर जनपद और नगर निगम रुद्रपुर के लिए समन्वयकों की नियुक्ति की गई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी पत्र के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के लिए सी. पी. शर्मा को समन्वयक बनाया गया है, जबकि नगर निगम रुद्रपुर की जिम्मेदारी सरदार जगदीश सिंह को सौंपी गई है। दोनों नेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में जिला व महानगर कांग्रेस कमेटियों से समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

कांग्रेस नेतृत्व ने अपेक्षा जताई है कि मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आयोजित कर आमजन को जागरूक किया जाएगा और समय-समय पर प्रगति रिपोर्ट भी प्रदेश संगठन को भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *