छात्र को कोचिंग संचालक पर पीटने का आरोप

Share the news

पंतनगर। एक 12 वर्षीय छात्र के पिता ने पंतनगर कोतवाली में तहरीर देकर कोचिंग संचालक पर बेटे की बर्बरतापूर्ण पिटाई करने का गंभीर आरोप लगाया है। पिता के अनुसार, उनका पुत्र पिछले एक साल से सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग ले रहा था।

 

घटना 16 सितंबर की शाम लगभग 4:30 बजे हुई, जब कोचिंग संचालक ने किसी बात को लेकर छात्र को पीटा और कान पर थप्पड़ मारे। इससे बच्चे के कान में गंभीर चोट आई। परिजन उसे तुरंत हल्द्वानी स्थित अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने कान की चोट को गंभीर बताते हुए उपचार किया।

 

पिता ने बताया कि घटना के बाद से बच्चा मानसिक रूप से भयभीत है और उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *