सड़क हादसे में रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप की बुजुर्ग की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

Share the news

दिनेशपुर

जाफरपुर में तेज़ रफ़्तार कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत के मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । कार चालक उत्तर प्रदेश में पुलिस अधिकारी बताया गया है ।

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प निवासी प्रकाश सरकार ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि 24 अगस्त को उनके पिता मनोरंजन सरकार काशीपुर मार्ग पर जाफरपुर के निकट यूनिटी लॉ कॉलेज के पास सड़क पार कर रहे थे । इस दौरान तेज़ रफ्तार कार चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए । जिन्हें लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया । जहां उनकी मौत हो गयी । उन्होंने कार चालक उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । जिस पर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *